रामेश्वरम
उदयपुर : वरिष्ठ नागरिकों (Senior citizens) की डूंगरपुर रामेश्वरम वाया उदयपुर (Udaipur) तीर्थयात्रा रेलगाड़ी 19 मार्च को डूंगरपुर से रवाना हुई थी व 51 घंटे का सफर तय कर 21 मार्च को देर रात्रि रामेश्वरम से पहले कुदालनगर स्टेशन पर पहुंची। वहां से बसों द्वारा तीर्थयात्रियों को रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग (Rameshwaram Jyotirlinga) दर्शनार्थ ले जाया जाएगा। 51 घंटे के सफर में तीर्थयात्रियों (Pilgrimage) को सभी सुविधाएं ट्रैन में ही उपलब्ध करवाई जा रही है। सहायक आयुक्त जतिन गांधी ने बताया कि ट्रैन प्रभारी डॉ ओमप्रकाश शर्मा व सहायक ट्रैन प्रभारी विजय सारस्वत के नेतृत्व में 17 कोच व 1 पेंट्री कार वाली स्पेशल ट्रेन
(Train)
में 34 अनुरक्षकों के सानिध्य में 1110 तीर्थयात्रियों को प्रत्येक कोच में 2 अनुरक्षकों की टीम के मार्गदर्शन में आईआरसीटीसी (IRCTC) के स्टॉफ के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण भोजन, चाय- अल्पाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रत्येक यात्री को एक किट भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चित्रित एक क्लॉथ बेग, एक कंबल, एक चादर, एक टॉवल, एक टूथब्रश, एक टूथपेस्ट, 5 शैम्पू पाउच, 5 ऑयल पाउच, एक डेटोल साबुन, एक कंघा व एक कांच वितरित किया गया है जिससे किसी भी यात्री को सफर के दौरान परेशानी नहीं हो व न ही किसी तीर्थयात्री को किसी स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान उतरना पड़े। ट्रैन में डॉ रजत भंडारी के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम भी मौजूद है जो किसी भी तीर्थयात्री के अस्वस्थ होने पर तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दे रही है। तीर्थयात्री भजन कीर्तन, सत्संग व स्वाध्याय द्वारा सफर को आनंददायक बनाकरयात्रा का लुत्फ़ ले रहे हैं। यात्रा दल रामेश्वरम व मदुरई के मीनाक्षी टेम्पल के दर्शन कर 24 मार्च को रामेश्वरम से पुनः वाया उदयपुर, डूंगरपुर के लिए प्रस्थान करेगा जो 26 मार्च को उदयपुर / डूंगरपुर पहुंचेगा ।
Editorial

Editorial

Next Story