✕
मुंबई में हुई झमाझम बारिश
By EditorialPublished on
देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश (Heavy rain) हो रही है। मुंबई (Mumbai) में सुबह बेमौसम बारिश से हुई, जिससे तापमान भी नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद, लोकल ट्रेन और बस जैसी परिवहन सेवाएं अप्रभावित रही। बता दें कि ठाणे, मीरा-भायंदर और वसई-विरार जैसे सैटेलाइट शहरों में भी सुबह तेज बारिश हुई।
_202303221124013636.jpg)
x
मुंबई: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश (Heavy rain) हो रही है। मुंबई (Mumbai) में सुबह बेमौसम बारिश से हुई, जिससे तापमान भी नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद, लोकल ट्रेन और बस जैसी परिवहन सेवाएं अप्रभावित रही। बता दें कि ठाणे, मीरा-भायंदर और वसई-विरार जैसे सैटेलाइट शहरों में भी सुबह तेज बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश के पीछे का कारण पश्चिमी हवा और अरब सागर से आने वाली नमी को बताया है। बता दें कि मार्च में मुंबई में बारिश होना असामान्य है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच 20-25 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मध्य मुंबई क्षेत्रों जैसे मांडवी फायर स्टेशन, मेमनवाड़ा फायर स्टेशन, बायकुला फायर स्टेशन और बीएमसी मुख्यालय में 28 मिमी, 25 मिमी, 23 मिमी और 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मुलुंड, गवनपाड़ा और भांडुप कॉम्प्लेक्स जैसे पूर्वी उपनगरों में सुबह 6 से 7 बजे के बीच 20 मिमी और 19 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में, दहिसर फायर स्टेशन और चिंचोली फायर स्टेशन में 18 मिमी और 14 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
Next Story
Related News
X

