✕
गांजा बेचने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल
By EditorialPublished on
शहर के सूरजपोल थाना । पुलिस (Police) ने अवैध रुप से गांजा बेचने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी से जांच पूर्ण कर पूर्व में गिरफ्तार (Arrested) आरोपी के सामने बैठा कर रुबरु किया।
_202303221323357378.jpg)
x
उदयपुर : शहर के सूरजपोल थाना । पुलिस (Police) ने अवैध रुप से गांजा बेचने के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी से जांच पूर्ण कर पूर्व में गिरफ्तार (Arrested) आरोपी के सामने बैठा कर रुबरु किया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसआई धमेन्द्र सिंह बाघेला ने बताया कि सवीना थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने गत 20 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 19 जनवरी को नारायण पुत्र कन्हैलाल कुमावत निवासी जनपुर करेड़ा भीलवाड़ा (Bheelwada) को 3.800 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इसने पूछताछ में बताया कि उसने जितेन्द्र सिंह पुत्र भैरूसिंह निवासी गांजा कोशीथल रायपुर से खरीदा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
