Mahendra Singh Dhoni
जोधपुर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से जोधपुर एयरपोर्ट (Airport) पहुंचे। यहां से सीधे होटल (Hotel) के लिए रवाना हो गए। महेंद्र सिंह धोनी सेना के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर लगभग 10 मिनट तक धोनी खड़े रहे, लेकिन फेस पर मास्क लगा होने की वजह से कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। बाद में सेना की गाड़ी पहुंची। इसके बाद यहां से रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल पूछे लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बता दें की धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी थी।
धोनी कश्मीर (Kashmir) में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात थे :
वर्ल्ड कप (World cup) के बाद धोनी ने क्रिकेट से 2 महीने का ब्रेक लिया था। वे वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं गए थे। पूर्व कप्तान लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी 30 जुलाई से 15 अगस्त तक कश्मीर में आतंकवाद विरोधी यूनिट में तैनात थे। उन्होंने पैरा कमांडो की बटालियन में 15 दिन ड्यूटी की। 15 अगस्त भी वहीं मनाया था।
Editorial

Editorial

Next Story