✕
लव मैरिज करने वाले युवक पर हमला
By EditorialPublished on
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके भाई द्वारा लव मैरिज (Love Marriage) करने पर उसके भाई के साथ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार चुन्नीलाल पुत्र दल्ला भील निवासी सबलपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके भाई डालू भील ने निशा नंगारची से लव मैरिज की थी।
_202303221439077834.jpg)
x
उदयपुर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके भाई द्वारा लव मैरिज (Love Marriage) करने पर उसके भाई के साथ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार चुन्नीलाल पुत्र दल्ला भील निवासी सबलपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि उसके भाई डालू भील ने निशा नंगारची से लव मैरिज की थी। इससे नाराज होकर निशा का भाई राजू नंगारची निवासी छोटा बेदला अपने अन्य परिजन पंकज, राहुल, प्रकाश व भैरूलाल के साथ हाथ में तलवार और लठ लेकर उसके घर पर आया और उसके भाई को आवाज देकर बाहर बुलाया। भाई के बाहर आने पर आरोपियों (Accused) ने उसके भाई के साथ तलवार और लठ से मारपीट। उसके भाई के चीखने की आवाज सुनकर वह और निशा उसे बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। तलवार से हमला करने के कारण उसके भाई के सिर में और हाथ पर चोंटे आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
