सुरेंद्र कोठारी
मुंबई: महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी (Maharashtra State Hindi Sahitya Academy) ने पिछले 3 साल से लंबित पुरस्कारों की घोषणा की है। अकादमी द्वारा घोषित पुरस्कारों में आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुरेंद्र कोठारी को उनकी पुस्तक ‘स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी’ (Fighter of freedom struggle) के लिए शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक पुरस्कार प्रदान जाएगा। यह पुरस्कार गुरुवार, 23 मार्च को आयोजित पुरस्कार समारोह में अकादमी अध्यक्ष सुधीर मुनगंटीवार देंगे। मुम्बई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, सांसद पूनम महाजन, विधायक आशीष शेलार और अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे की भी उपस्थिति रहेगी।
Next Story