महावीर इंटरनेशनल
मुंबई : महावीर इंटरनेशनल (Mahavir International) नवी मुंबई का शपथ ग्रहण समारोह सानपाड़ा में आयोजित किया गया। अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि अनिल जैन इंटरनेशनल (Jain International) अध्यक्ष एपेक्स ने संस्थान के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग आयुक्त (Maharashtra Human Rights Commission) के के तातेड़ ने नवमनोनीत अध्यक्ष बलवंत चोरडिया को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि एडिशनल इनकम टैक्स कमिश्नर वैभव जैन ने विचार रखे। संचालन बाबूलाल बाफना ने किया। इसके बाद चोरड़िया ने अपनी नई टीम की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रेमचंद गोलिया, डी सी सुराना, भँवरलाल बोहरा, दिनेश बाबेल, राजू शाह, ललित बापना, अमृतलाल जैन, ललित बोहरा, कमलेश बोहरा, कैलाश बापना, मनीष कोठारी, राज सिंघवी, अभिषेक शाह, महावीर कोठारी, विनोद बाफना, महावीर सोनी, प्रभु दयाल आदि की उपस्थिति रही। प्रेमचंद गोलिया, भंवरलाल बोहरा, ललित बाफना, अमृत जैन, रोशन मेहता, सुरेश राठौड़, रविंद्र मेहता, नरेश राजावत, राजन रहेजा एवं सुशील मेड़तवाल ने सहयोग की घोषणा की। नई टीम में मनीष जैन मंत्री एवं अविनाश सियाल कोषाध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की। कन्वीनर सीमा बाकलीवाल को कन्वीनर लाड संचती एवं रश्मि बाफना सहित पूरी टीम ने शपथ ली। भोजन सहयोग डी सी सुराणा का था। आभार ज्ञापन सुशील मेडतवाल ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story