History-sheeter
उदयपुर : शहर पुलिस (Police) ने सोमवार तड़के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में में एक सर्च अभियान चलाकर कच्ची बस्तियों में, डेरों की तलाशी लेकर 408 हिस्ट्रीशीटर (History-sheeter) व हार्डकोर बदमाश पकड़े है । जिनसे पूछताछ की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक विकास (Superintendent of Police Vikas) शर्मा ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एएसपी ग्रामीण मुकेश सांखला, एएसपी मुख्यालय रोशन पटेल के नेतृत्व में 36 ग्रामीण थानों से 260 टीमे बनायी गई। टीमों में 8 डिप्टी व ग्रामीण थानो के सभी थानाधिकारी सहित करीब 800 पुलिस अधिकारी, जवान शामिल थे। इन टीमों ने उदयपुर ग्रामीण के सभी थाना क्षेत्रो में हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ की कार्यवाही की । जिसमें 408 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने 40 फरार आरोपी, 67 हिस्ट्रीशीटर, 43 सम्पती संबंधी आरोपी, 6 वारंटी, 18 आरोपी विभिन्न मामलों में, 160 आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार, 58 आरोपी 110 सीआरपीसी में गिरफ्तार, 16 आरोपी एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया है।
Next Story