✕
पालघर में सुखी दंपति कार्यशाला का आयोजन
By EditorialPublished on
मुनि अर्हत् कुमार के सान्निध्य में सुखी दांपत्य जीवन का राज कार्यशाला का आयोजन पालघर (Palghar) तेरापंथ भवन में किया गया। मीडिया (Media) प्रभारी दिनेश राठौड़ ने बताया कि मुनि अर्हत् कुमार ने कहा कि धरती पर स्वर्ग तब उतर आता है, जब किसी परिवार में खुशहाली छाई रहती है।

x
मुंबई : मुनि अर्हत् कुमार के सान्निध्य में सुखी दांपत्य जीवन का राज कार्यशाला का आयोजन पालघर (Palghar) तेरापंथ भवन में किया गया। मीडिया (Media) प्रभारी दिनेश राठौड़ ने बताया कि मुनि अर्हत् कुमार ने कहा कि धरती पर स्वर्ग तब उतर आता है, जब किसी परिवार में खुशहाली छाई रहती है। रिश्ते बनाना आसान होता है, पर निभाना मुश्किल होता है। परिवार का अहम रिश्ता होता है पति पत्नी का। अगर पति पतंग बन जाए तो पत्नी उसकी डोर बन जाए। आपस में सामंजस्य का सेतु बनाये रखे। मुनि भरत कुमार ने भी विचार रखे। महिला मंडल (Mahila Mandal) ने सुखी दाम्पत्य जीवन पर परिसंवाद की प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन युवक परिषद अध्यक्ष कांति परमार ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
