✕
सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
By EditorialPublished on
पुरानी पेंशन योजना (Pension scheme) को लागू करने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों (Seven Days) से हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ (Government Employees Association) ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से चर्चा के बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

x

मुंबई : पुरानी पेंशन योजना (Pension scheme) को लागू करने की मांग को लेकर पिछले सात दिनों (Seven Days) से हड़ताल कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ (Government Employees Association) ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से चर्चा के बाद संघ ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि, राजपत्रित अधिकारियों ने 28 मार्च से हड़ताल में शामिल होने की चेतावनी दी थी। इन कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान भवन में कर्मचारी संघ की बैठक बुलाई थी। बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई और कर्मचारियों ने घोषणा की कि वे अपनी हड़ताल वापस ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने आश्वासन दिया है कि पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
