✕
पिता - पुत्र समेत दो बेटियों के फांसी के फंदे पर लटके मिले शव
By EditorialPublished on
जिले के समीप कोटड़ा थाना क्षेत्र के मामेर गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

x

उदयपुर : जिले के समीप कोटड़ा थाना क्षेत्र के मामेर गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना पुलिस (Police) को दी तो एफएसएल की टीम और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और सभी शवों को कोटडा मोर्चरी में पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए रखवाया। जानकारी के अनुसार कोटडा के मेडी ग्राम पंचायत के नाकोला गांव में 45 वर्षीय रायसा गमार और उसके 15 वर्षीय बेटे के साथ दो बच्चियों के शव घर मे फांसी के फंदे पर लटके मिले है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में ही किराने का व्यवसाय करता था और उसकी पत्नी का 4 साल पहले निधन हो चुका है। ऐसे में मंगलवार को पिता रायसा ने बेटे और 12 साल की बेटी तिपूरी और 5 साल की मासूम किंजल फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
Next Story
Related News
X

