बजट घोषणाओं
जयपुर : जिला कलक्ट्रेट (District Collectorate) सभागार में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) शंकर लाल सैनी (Shankar Lal Saini) ने कहा कि जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बजट घोषणाओं (Budget announcements) का क्रियान्वयन प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल किया जाए, जिसके लिए सभी चिकित्सा अधिकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों का चिरंजीवी योजना में पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना और मुख्यमंत्री
(Chief Minister)
निःशुल्क जांच योजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आमजन तक इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को पीएम आयुष्मान कार्ड बनाने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में राजश्री योजना, पीसीपीएनडी कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आरबीएसके कार्यक्रम, एएनसी सहित अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, द्वितीय डॉ. बी एल मीणा सहित चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story