✕
बुकी अनिल जयसिंघानी गुजरात से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई क्राइम (Mumbai Crime) ब्रांच ने आरोपी अनिल जयसिंघानी को गुजरात (Gujrat) से गिरफ्तार कर लिया है। इसपर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। बता दें कि आरोपी अनिल जयसिंघानी कई दिनों से फरार चल रहा था।
_202303211545167767.jpg)
x
_202303211545167767.jpg)
मुंबई : मुंबई क्राइम (Mumbai Crime) ब्रांच ने आरोपी अनिल जयसिंघानी को गुजरात (Gujrat) से गिरफ्तार कर लिया है। इसपर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। बता दें कि आरोपी अनिल जयसिंघानी कई दिनों से फरार चल रहा था।
देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 15 मार्च को विधानसभा में बताया था कि अनिल जयसिंघानी पिछले 7 से 8 साल से फरार है। उसके खिलाफ 14 केस दर्ज हैं। अनिल की बेटी अनिक्षा वर्ष 2015-16 में अमृता के संपर्क में आई थी लेकिन उसके बाद से कभी कोई बात नहीं हुई। वर्ष 2021 में उसने दोबारा अमृता से संपर्क किया था। इस मामले में अनिक्षा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उल्लासनगर का रहने वाला अनिल जयसिंहानी चर्चित बुकी है। उस पर पांच राज्यों में लगभग 17 केस दर्ज हैं। आठ सालों से फरार चल रहा था। वह स्ट्टेबाजी के मामलों में भी तीन बार गिरफ्तार हो चुके है। मुंबई के अलावा गोवा पुलिस ने भी 11 मई, 2019 को उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। बता दें कि वर्ष 2015 में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने अनिल के दो घरों पर छापेमारी की थी। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Next Story
Related News
X

