जोधपुर विकास प्राधिकरण

जोधपुर : नवनीत कुमार आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के निर्देशानुसार प्राधिकरण द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत आज मंगलवार 21 मार्च एवं बुधवार 22 मार्च को जोन 6 बासनी मालियान व खोखरिया हेतु पंचायत भवन (Panchayat Bhavan) खोखरिया तथा जोन 4 ग्राम चैपासनी व चैखा के विभिन्न अनुमोदित खसरों हेतु जोधपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जेडीए (JDA) द्वारा जोनवार शिविरों का आयोजन कर आमजन के पट्टा जारी करने, नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन एवं पुर्नगठन, भवन मानचित्र अनुमोदन एवं लीज राशि इत्यादि प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण किया गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत् 21 मार्च को जोन 5 के ग्राम वा हेतु जीवराज विद्या भवन गेंवा बाईपास रोड़ सूरसागर में आयोजित होने वाला शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उक्त शिविर की आगामी दिनांक जल्द ही जारी कर दी जायेगी ।
Next Story