मुलुंड में दांपत्य शिविर का आयोजन
मुंबई : मुलुंड (Mulund) में साध्वी काव्यलता के सानिध्य में दांपत्य शिविर का आयोजन किया गया। शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण साध्वी सुरभिप्रभा ने किया। साध्वी काव्यलता ने बताया कि दांपत्य जीवन कैसे सुखमय आनंदमय और शांतिमय बन सके। पति पत्नी को आपस में मिलकर अंडरस्टैंडिंग के साथ जीवन को प्यार से आनंद सुख शांति से जीना चाहिए। कार्यक्रम (Program) में लगभग 30 जोड़ों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम सफल बनाने सभाध्यक्ष चुन्नीलाल सिंघवी मंत्री संजय सिंघवी युवक परिषद् अध्यक्ष कमलेश चोर्डिया महिला मंडल (Mahila Mandal) संयोजिका अलका डांगी उप संयोजिका सुनीता सिंघवी आदि सक्रिय रहे। संचालन साध्वी ज्योतियशा ने किया। यह जानकारी निर्वतमान सभाध्यक्ष राकेश टुकलिया ने दी।
Next Story