✕
मुंबई में बिका देश का सबसे महंगा ट्रिपलेक्स फ्लैट
By EditorialPublished on
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) देश के सबसे महंगे शहरों में से एक है जिसे मायानगरी के नाम पर भी जाना जाता है। देश-विदेश (Home-abroad) से लोग यहां घूमने-फिरने के लिए आते हैं तो वहाँ हर साल हजारों लाखों लोग अपने सपने को जीने और उसे साकार करने के लिए यहां आते हैं।
_202303200900083407.jpg)
x
_202303200900083407.jpg)
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) देश के सबसे महंगे (Expensive) शहरों में से एक है जिसे मायानगरी के नाम पर भी जाना जाता है। देश-विदेश (Home-abroad) से लोग यहां घूमने-फिरने के लिए आते हैं तो वहाँ हर साल हजारों लाखों लोग अपने सपने को जीने और उसे साकार करने के लिए यहां आते हैं। यहां घर खरीदना भी किसी बड़े सपने से कम नहीं हैं। क्या खास और क्या आम हर कोई अपने सपनों का घर खरीदना चाहता है। आपको बता दें कि मुंबई में एक से बढ़कर एक महंगे और आलीशन घर हैं। जिनकी कीमत करोड़ो में हैं तो वहीं अब जानकारी मिली है कि मुंबई में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट (Triplex flat) को 252 करोड़ रुपये में बेचा गया है जो अब तक की सबसे महंगी और बड़ी डील मानी जा रही है।
कौन है इसका मालिक ?
अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इतना महंगा फ्लैट (Flat) लिया किसने? तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लैट किसी और ने नहीं बल्कि बजाज ऑटो के चेयरमैन नीरज बजाज ने खरीदा है जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। कई मीडिया रिपोट्स (Media Reports) में दावा किया जा रहा है कि ये भारत की सबसे महंगी डील है। जानकारी के मुताबिक वली इलाके में एक आलीशान फ्लैट खरीदा गया है। जिसकी कीमत 240 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं यह फ्लैट दक्षिण मुंबई के महंगे मालाबार हिल इलाके में बन रही एक बिल्डिंग में है। इस फ्लैट का एरिया 18 हजार स्क्वायर फुट बताया जा रहा है साथ ही ये डोल अब तक का सबसे महंगी डौल बताया जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
