State Mega Highway
भुसावर : भुसावर-छोकरवाडा स्टेट मेगा हाईवे (State Mega Highway) -45 पर आए दिन आवारा पशुओं का जमघट लग रहता है जिससे इन आवारा जानवरो (Animals) के जमघट की चपेट में आने के कारण सड़क हादसा (Road accident) हो रहे है। इन आवारा जानवरो के अचानक सड़क पर आ जाने से आए दिन दुपहिया वाहन चालक इन आवारा जानवरो के हमले से या टकरा जाने से घायल हो रहे है। रविवार को बाइक पर सवार दो जने आपस में लड़ रहे दो सांडो की चपेट में आ गए और आवारा जानवरो के हमले में बाइक सवार घायल हो गए नगर पालिका भुसावर की ओर से आवारा जानवरो को पकड़ कर दूर छोड़ा नहीं जा रहा है। नगर पालिका भुसावर की ओर से स्टेट मेगा हाई वे से आवारा जानवरों को हटाया नही जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story