Apna Ghar Seva Samiti
कामां : समाजसेवी संस्था (Charitable organization) अपना घर सेवा समिती (Apna Ghar Seva Samiti) की कामां इकाई की वार्षिक बैठक उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में शिव शक्ति तमोलिया भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कामां कस्बे के प्रमुख समाजसेवी भामाशह खेमराज मातूकी वालों को वर्ष 2023-24 के लिए दूसरी बा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया अपनाघर सेवा समिति (Apna Ghar Seva Samiti) वे सचिव हरप्रसाद नाटाणी ने बताया कि बैठक कार्यकारिणी निर्वाचन हेतु आयोजित की गई जिसमें खेमराज मातूकी वालो को अध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को संरक्षक, हरि कुम्हेरिय कोषाध्यक्ष, धनश्याम गर्ग एवं प्रेमचंद शर्मा उपाध्यक्ष, हरप्रसाद नाटाणी सचिव निर्वाचित किये गये। संजय जैन बडजात्या हरिशंकर खंडेलवाल, सुनील तमोलिया, महेंद्र अरोडा, वेदप्रकाश मातुकी वाले, सुभाष पाटोदिया, जीवन अटोलिया कार्यकारीणी सदस्य बनाये गए । अन्य कार्यकारिणी विस्तार की जिम्मेदारी अध्यक्ष को सौंपी गयी। बैठक में गत वर्ष का विवरण प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा खेमराज मातूकी वालो को बधाई देते हुए विश्वास प्रकट किया कि इनकी अध्यक्षता में सेवा उत्कृष्ट कार्य होंगे।
Editorial

Editorial

Next Story