Doctorate to Shikha

जोधपुर : दिल्ली (Delhi) के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) हुए दीक्षांत समारोह में मारवाड़ की बेटी शिखा (Shikha) राजपुरोहित को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। उन्होंने अपनी पीएचडी (PHD) कश्मीर में शैव दर्शन विषय पर की है । जालौर जिले के सांथू गांव की बहू शिखा शुरू से ही होनहार रही। पहले सरकारी स्कूल (Government school) में अध्यापन करने के बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। भारतीय संस्कृति और संस्कृत में अच्छी पकड़ होने के कारण देश - विदेश की कई पत्रिकाओं में लेख लिखे हैं । डॉ शिखा को यह उपाधि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की उपस्थिति में दी गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय (University) के कुलाधिपति और नीति आयोग के सदस्य डॉ विजय कुमार सारस्वत, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। डॉ शिखा के ससुर डॉक्टर अरविंद सिंह राजपुरोहित भारतीय एक वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे हैं। ब्रिगेडियर जीवन सिंह राजपुरोहित, भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी राजेंद्र सिंह खण्डपकर, सहित अन्य लोगो उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
Editorial

Editorial

Next Story