✕
खाने के 600 रूपए मांगे तो रेस्टोरेंट में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई
By EditorialPublished on
जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट (Restaurant) संचालक द्वारा खाना खाने आए आरोपियों से खाने के 600 रूपए मांगना इतना भारी पड़ गया कि आरोपियों ने उसके रेस्टोरेंट में पैट्रोल (Petrol) छिड़कर आग लगा दी, जिससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर नष्ट हो गया। यहां तक की रेस्टोरेंट की दीवारे तक फट गई और लाखों रूपए का नुकसान हो गया।

x

उदयपुर : जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट (Restaurant) संचालक द्वारा खाना खाने आए आरोपियों से खाने के 600 रूपए मांगना इतना भारी पड़ गया कि आरोपियों ने उसके रेस्टोरेंट में पैट्रोल (Petrol) छिड़कर आग लगा दी, जिससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर नष्ट हो गया। यहां तक की रेस्टोरेंट की दीवारे तक फट गई और लाखों रूपए का नुकसान हो गया। पुलिस इस प्रकरण में घटना के दो घंटे में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि मनोहरलाल पुत्र रोडीलाल निवासी खाखडी गोगुन्दा का हाईवे पर शिवशक्ति नाम से एक रेस्टोरेन्ट मोकेला खाखडी में है। रेस्टोरेन्ट में मंगलवार रात्रि को 10 बजे तीन लड़के खाना खाने आए। तीनों के खाने का बिल 600 रूपए बना। इस बिल को इन तीनों युवकों ने विवाद किया और होटल के कर्मचारी रणजीत एवं वरदाराम से झगड़ा किया। ये तीनों अपने आप को इस क्षेत्र का दादा बताते हुए कह रहे थे कि हमसे बिल मांगने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई । उसके बाद रेस्टोरेंट संचालक मौके पर पहुँचा और आरोपी धर्मेश निवासी जीराई, गोपाल निवासी गोगुन्दा व किशन लाल निवासी मजावड़ी को समझाईश कर रवाना कर दिया। इन आरोपियों ने होटल से निकलते समय रेस्टोरेंट संचालक व उसके कर्मचारियों को धमकी दी कि आज रात को क्या होता है, देख लेना इसका परिणाम तुम्हे भुगतना पड़ेगा। उसके बाद वह रेस्टोरेंट को बंद कर करीब 11.30 बजे अपने घर चला गया व होटल के अन्दर कर्मचारी सोए गए। ये तीनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आए और उपर सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट की और लूटपाट कर तोड़फोड़ कर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे कर्मचारी वहां से निकलकर भाग गए और पैट्रोल डालकर आग लगाने से पूरा रेस्टोरेंट धूं-धूं कर जल उठा और कुछ ही देर में रेस्टोरेंट में रखा सारा सामान जल गया और यहां तक की दीवारें भी फट गई। कर्मचारी रणजीत ने अपने मालिक मनोहरलाल को फोन किया और इस बारे में बताया तो मालिक मौके पर आया और पुलिस को बताया। पुलिस मौके पर आई तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ये बदमाश रेस्टोरेंट के काउंटर में पड़ी हुई राशी 3 हजार रूपए लूट कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई हेमराज, हैड कांस्टेबल पवनसिंह, कांस्टेबल कमलेश कुमार, ओमप्रकाश, ईमरान की टीम ने तकनीकी सहयोग से घटना के महज 2 घंटे में आरोपी धर्मेश पुत्र मगनीराम निवासी जिरई गोगुन्दा, निर्भयसिंह पुत्र सुखसिंह निवासी बगडुन्दा गोगुन्दा, गोपाल पुत्र प्रहलाद निवासी गोगुंदा, सन्नी पुत्र भरत निवासी वडेरों का भीलवाड़ा गोगुन्दा को गिरफ्तार किया।
Next Story
Related News
X

