The Udaipur Urban Co-Operative Bank Ltd. 2nd Prize of Civil Cooperative Bank

उदयपुर : झीलों की नगरी उदयपुर की दी उदयपुर अरबन को- ऑपरेटिव बैंक लिमिटड (Udaipur Urban Co-Operative Bank Ltd.) को वर्ष 2021-22 में 750 से 1000 करोड़ की जमाओं वाली बैंक श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नागरिक सहकारी बैंक का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर राजस्थान सहकारिता का नाम अखिल भारतीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बैंक अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने बताया कि सहकारिता में बैंकिंग हेतु जारी भारतीय रिज़र्व बैंक के परिपत्रों का संकलन निकालने वाली राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र एवं प्रतिष्ठित मेगजीन 'बैंको' द्वारा हर वर्ष देश के विभिन्न नागरिक सहकारी बैंकों के उनकी प्रगति एवं कार्यों के आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु बैंको ब्ल्यू रिबन अवार्ड आयोजित करती है। इस वर्ष बैंको ब्ल्यू रिबन अवार्ड 2022 का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च तक महाबलेश्वर महाराष्ट्र में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नेशनल फेडरेशन ऑफ अरबन को-ऑपरेटिव बैंकस एण्ड क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष ज्योतीन्दऊ मेहता ने कार्यक्रम में सभी का सम्मान किया।
Editorial

Editorial

Next Story