✕
रंजिश में चौकी के सामने खड़ी एसयूवी में तोड़-फोड़
By EditorialPublished on
पसी रंजिश के चलते चार नकाबपोश युवकों ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास चौकी के सामने खड़ी एसयूवी के कांच फोड़ दिए । एसयूवी (SUV) मालिक का आरोप है कि कार में रखे 55 हजार रुपए भी चोरी किए गए हैं।

x

जोधपुर : आपसी रंजिश के चलते चार नकाबपोश युवकों ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम के पास चौकी के सामने खड़ी एसयूवी के कांच फोड़ दिए । एसयूवी (SUV) मालिक का आरोप है कि कार में रखे 55 हजार रुपए भी चोरी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मोती चौक निवासी मण्डी व्यवसायी शाहनवाज खान पुत्र अफजल अपनी एसयूवी चौकी के सामने चाचा के घर के बाहर खड़ी करता है। हमेशा की तरफ सोमवार रात भी एसयूवी चाचा के मकान के बाहर खड़ी की थी । मध्यरात्रि बाइक सवार चार नकाबपोश युवक वहां आए। लाठी व सरिए लेकर तीन युवक नीचे उतरे और एसयूवी पर हमला कर दिया। उसके सभी कांच फोड़कर चारों युवक बाइक पर भाग निकले। आवाज सुन आस-पास के लोग वहां आए और कार मालिक को अवगत कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। शाहनवाज की ओर से उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उसने 55 हजार रुपए चोरी (Theft) करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक बदमाशों का पता नहीं लग पाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
