doda poppy
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) में डांगियावास थाना क्षेत्र में पुलिस ने 120 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त की है। साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार (Arrested) किया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस (Police) को देख कर कार चालक तेज भगाने लगा। तब शक के आधार पर उसका पीछा कर उसे रोका व गाड़ी में तलाशी लेने पर पुलिस को डोडा पोस्त मिले इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को डिटेन किया। डांगियावास थानाधिकारी मनोज परिहार ने बताया कि भागने पर तलाशी ली तब एक क्विंटल 20 किलो डोडा पोस्त बरामद किए। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र मे रात्री कालिन गस्त के दौरान सरहद जालेली फोजदारा से काकेलाव सिंवरों की ढाणी निवासी 25 वर्षीय अनिल पुत्र मांगीलाल विश्नोई (सिंवर) व सरनाडो की ढाणी, काकेलाव निवासी 30 वर्षीय चन्द्रमोहन पुत्र वासुदेव विश्नोई (बाबल) अपनी बलेनो कार भगा रहे थे । इस पर उन्हें रोक कर तलाशी लेने पर कुल एक क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध डोडापोस्त बरामद किया। आरोपी अनिल व चन्द्रमोहन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
Editorial

Editorial

Next Story