✕
4500 आवास और 132 शोरूमों से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ
By EditorialPublished on
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा आगामी ने बुधवार को प्रदेश के 14 जिलों के 17 शहरों में 4500 से ज्यादा फ्लैट - विलाज के लिए विभिन्न आवासीय एवं एक व्यावसायिक योजना लॉन्च की।

x

जयपुर : नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा आगामी ने बुधवार को प्रदेश के 14 जिलों के 17 शहरों में 4500 से ज्यादा फ्लैट - विलाज के लिए विभिन्न आवासीय एवं एक व्यावसायिक योजना (Schemes) लॉन्च की।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल ने अपनी थीम 'हमारा प्रयास सबको आवास' को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं को लॉन्च किया है। सरकार की मंशा है कि आमजन को उचित कीमत में गुणवत्तायुक्त आवास मिल सके।
धारीवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार (Government) द्वारा कोरोना काल के बावजूद 15 छोटे शहरों में 3 हजार नए आवास बनाकर कब्जे दे चुका है। मुख्यमंत्री शिक्षक एवं प्रहरी आवासीय योजना में भी 576 आवासों का कब्जा दिया जा चुका है तथा मुख्यमंत्री जन आवास भी योजना के तहत निर्मित 4500 आवास भी कब्जा देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा एआईएस रेजीडेंसी प्रथम व द्वितीय में 340, एसएस रेजिडेंसी में 160, स्टूडियो अपार्टमेंट में 300 आवास निर्माणधीन हैं। उन्होंने कहा कि आज फिर से प्रदेश के 14 जिलों के 17 शहरों में फ्लैट और आवासों की नई आवासीय योजनाओं का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लगभग 13 हजार 500 से ज्यादा नए आवास आमजन को उपलब्ध करवाये गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
