Oath ceremony of Bharat Jain Mahamandal
मुम्बई। भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) का 57वां राष्ट्रीय अधिवेशन (57th National Convention) एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ समारोह 5 मार्च को यशवंतराव चव्हाण सेन्टर (Yashwantrao Chavan Center) में रखा गया है। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, विशिष्ठ अतिथि कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, पूर्व न्यायाधीश कमल किशोर तातेड़, चैरिटी कमिश्नर महेंद्र के. महाजन, विशेष अतिथि विजय दर्डा, अरुण गुजराती, विधायक राजेंद्र पाटनी, विधायक राज के.पुरोहित के साथ समस्त जैन समाज की उपस्थिति रहेगी। आयोजन सफल बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहता, नव नियुक्त अध्यक्ष सी. सी. डांगी, कार्याध्यक्ष मदनलाल मुठलिया, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वर्धन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणपत कोठारी, राष्ट्रीय संयोजक बाबूलाल बाफना, सुरेश जैन, रमणीक बक्शी, अजय मरोठीया के साथ समस्त पदाधिकारी सक्रिय है। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story