Nitesh Rane
मुंबई : संजय राउत (Sanjay Raut) के एक विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति का पारा चढ़ गया है। दरअसल, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मीडिया (Media) से बातचीत में विधानमंडल (Legislature) को चोर मंडल बता दिया था। इसको लेकर बीजेपी विधायक नितेश राणे ने संजय राउत पर पलटवार किया है। राणे ने कहा, “संजय राउत जैसे नालायक ही ऐसे बयान दे सकता है।
इसी विधानसभा और विधायकों के वोट से वो सांसद बना है। सबसे पहले उसकी प्रोटेक्शन हटानी चाहिये। कानूनी एक्शन के साथ-साथ सड़क पर इसकी सजा दी जानी चाहिए।" महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने भी कहा, "संजय राउत को इसी सदन ने चुनकर बैठाया है। उन्हें सदन से इतनी तकलीफ है तो सांसदी से इस्तीफा दे देना चाहिए। हम 40 लोग अलग हुए, हमें जानवर बोले समझ में आता है, लेकिन विधानभवन, विधानसभा को चोर क्यों कह रहे हैं? उन पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।”

Editorial

Editorial

Next Story