✕
राजस्थानी मेवाड़ी एकता संघ का होली सम्मेलन 7 को
By EditorialPublished on
राजस्थानी मेवाड़ी एकता संघ (Rajasthani Mewari Ekta Sangh) मुंबई (Mumbai) द्वारा हास्य कवि सम्मेलन व होली मिलन 7 मार्च को षणमुखानंद हॉल (Shanmukhananda Hall) माटुंगा

x

मुंबई। राजस्थानी मेवाड़ी एकता संघ (Rajasthani Mewari Ekta Sangh) मुंबई (Mumbai) द्वारा हास्य कवि सम्मेलन व होली मिलन 7 मार्च को षणमुखानंद हॉल (Shanmukhananda Hall) माटुंगा में आयोजित किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष रमेश बडाला ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बार बुद्धि प्रकाश दाधीच के संचालन में हास्य कवि सुनील व्यास कांकरोली, योगेंद्र शर्मा भीलवाड़ा, श्रृंगार रस की योगिता चव्हाण एटा व सुदीप भोला जबलपुर काव्य पाठ करेंगे।
आयोजन की तैयारी में संस्था संरक्षक महेन्द्र भरसारिया, सुरेंद्र कोठारी, मेघराज धाकड, लादूलाल बाफना, निर्मल भरसारिया, धीरज मेहता, दिनेश बोहरा, महावीर नागदा, किशन सिंह बल्ला, भैरूलाल लोढा, मितेश भरसारिया, गौरव चोरडिया, देवीलाल श्रीश्रीमाल, विजय संचेती, पारस कोठारी आदि सक्रिय हैं।
Next Story
Related News
X

