fake silver coins
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में धारावी (Dharavi) के दो लोगों ने खोपोली के जूलरी कारोबारियों को जूलरी (Jewellery) कारोबारी को चांदी के सिक्कों (Silver Coins) के बदले में नकली चांदी (imitation silver) के आभूषण टिकाकर अपनी ठगी का शिकार बनाया है। खोपोली पुलिस में ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
खोपोली पुलिस स्टेशन के सीमाक्षेत्र अंतर्गत महाड बैंक के नीच, जैन मंदिर के सामने, नाकोडा भैरव ज्वेलर्स, जे.पी. जसराज ज्वेलर्स, सुरभी ज्वेलर्स से अशोक गजाकोश (43) और कविता गजाकोश (निवासी धारावी, मुंबई) इन दोनों ने चांदी के सिक्के लिये और उनके बदले में नकली चांदी की जूलरी थमा दी। ठगी का पता चलने पर जूलरी कारोबारियों ने खोपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story