✕
कर्ज दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगी
By EditorialPublished on
कर्ज (Loan) दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से साढे ग्यारह लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में हेमल शाह (Hemal Shah) और नंदकिशोर बागड (Nandkishore Bagad) के विरुद्ध मालाड पुलिस (Malad Police)

x

मुंबई। कर्ज (Loan) दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से साढे ग्यारह लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में हेमल शाह (Hemal Shah) और नंदकिशोर बागड (Nandkishore Bagad) के विरुद्ध मालाड पुलिस (Malad Police) ने बोगस दस्तावेजों के आधार पर ठगी का मामला दर्ज किया है। शांतीलाल जवेरीचंद जैन (Shantilal Javerchand Jain) पेशे से कारोबारी हैं और मालाड इलाके में रहते हैं। उनका प्लास्टिक के इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार है। साल 2011 से 2015 के दौरान उनको कारोबार में भारी नुकसान हो गया था। अपने आर्थिक संकट से उबरने के लिये उन्हें पैसों की जरूरत थी। आरोपियों ने उन्हें कर्ज दिलाने के नाम पर उनसे लाखों की ठगी को अंजाम दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
