✕
बीबीसी को भी मानना ही होगा भारत का कानून
By EditorialPublished on
ब्रिटेन (Britain) के विदेश मंत्री (Foreign Minister) को भारत (India) में बीबीसी (BBC) पर कार्रवाई पर सवाल उठाने पर तगड़ा जवाब मिल गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर (S.Jaishankar)

x

छापेमारी के मुद्दे पर ब्रिटिश विदेश मंत्री को जयशंकर की दो टूक
नई दिल्ली : ब्रिटेन (Britain) के विदेश मंत्री (Foreign Minister) को भारत (India) में बीबीसी (BBC) पर कार्रवाई पर सवाल उठाने पर तगड़ा जवाब मिल गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर (S.Jaishankar) ने उन्हें दोटूक लहजे में कह दिया है कि भारत में जो भी संस्था काम करेगी, उसे देश का कानून मानना ही होगा, चाहे वह कोई भी हो। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बीबीसी (BBC) टैक्स से जुड़ा मुद्दा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सामने उठाया। इस पर जयशंकर ने कहा कि भारत में काम करने वाली हर संस्था को कानूनों का पूरा पालन करना ही होगा। जयशंकर ने बीबीसी टैक्स के मुद्दे पर ब्रिटेन के नेता से दृढ़ता से कहा कि भारत में काम करने वाली सभी संस्थाओं को प्रासंगिक कानूनों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।
बीबीसी दफ्तरों की हुई थी तलाशी
बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों की इनकम टैक्स के अधिकारियों ने तलाशी ली थी। 14 फरवरी को शुरू हुआ सर्वे अभियान तीन दिनों तक चला था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया है कि बीबीसी ने इंटरनैशल टैक्स में घपला किया है। बीबीसी (BBC) पर इस कार्रवाई का मुद्दा ब्रिटिश संसद में भी उठा था । तब ब्रिटेन की सरकार और विपक्षी लेबर पार्टी ने बीबीसी का बचाव करते हुए इनकम टैक्स सर्वे पर चिंता जाहिर की थी। भारत में हुए ऐक्शन को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए जिनका विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय के लिए ब्रिटेन के संसदीय अवर सचिव डेविड रटली ने जवाब दिया। डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी के जिम शैनन ने ब्रिटेन के विदेश वो इस मुद्दे से भारत से सवाल-जवाब करे ।
Next Story
Related News
X

