✕
बैंकों में अब सप्ताह में पांच दिन होगा काम
By EditorialPublished on
बैंकों (Banks) में पांच दिनों का कामकाजी सप्ताह होने की उम्मीद है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉईज (UFBU) के बीच इस मसले पर चर्चा चल रही है

x

मुंबई। अब जल्द ही बैंकों (Banks) में पांच दिनों का कामकाजी सप्ताह होने की उम्मीद है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉईज (UFBU) के बीच इस मसले पर चर्चा चल रही है और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। दिन में कामकाजी घंटों का समय बढ़ाने और सप्ताह में पांच दिन कामकाजी दिन के तौर पर तय करने को लेकर सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन चुकी है।
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एस नागराजन के मुताबिक, सरकार को सभी शनिवार को अवकाश के दिन के तौर पर अधिसूचना जारी कर घोषित करना होगा। हालांकि, इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मंजूरी लेनी होगी। अभी जिस हिसाब से सहमति बनी है, उसके मुताबिक, कर्मचारियो को सप्ताह में केवल पांच दिन काम करना होगा और प्रत्येक कामकाजी दिन उन्हें 40 मिनट अतिरिक्त अवधि तक काम करना होगा. यानि उन्हें अब सुबह 9.45 बजे से सायं 5.30 बजे तक काम करना होगा।
Next Story
Related News
X

