✕
'राहुल से ज्यादा समझदार हमारा बूथ का कार्यकर्ता’
By EditorialPublished on
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जबर्दस्त हमला

x
भोपाल (एजेंसी) : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत अपरिपक्व नेता हैं और उनसे ज्यादा समझदार तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बूथ का कार्यकर्ता (Booth Worker) होता है। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि गांधी परिपक्व नहीं हैं। कांग्रेस का नेतृत्व उन्हें जबरन राष्ट्रीय नेता (National Leader) बनाने पर तुला है। उनसे ज्यादा समझदार भाजपा का बूथ कार्यकर्ता है। राहुल संसद (Parliament) में बोलने के समय विदेश चले जाते है। चौहान ने कहा कि गांधी बोल रहे हैं कि वे दुर्भाग्य से सांसद हैं। इसका क्या मतलब है । क्या ये संसद, संसद में भेजने वाली जनता, भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है ? गांधी ने लोकतंत्र (Democracy) के पवित्र मंदिर का, भारत के संविधान का अपमान (Insult to the Constitution of India) किया है। जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। विदेश में देश का अपमान करना क्या राष्ट्र द्रोह नहीं है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) बताएं कि क्या वे राहुल के बयान से सहमत है। उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर अड़ी हुई है, लेकिन कांग्रेस के दुर्भाग्य को वे देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें ।

Editorial
Next Story
Related News
X
