✕
महिला अधिकारों के लिए दिया जागरूकता का संदेश
By EditorialPublished on
महिला अधिकारों (Women's Rights) के प्रति जागरूकता लाने के लिए सम्भली ट्रस्ट (Sambhali Trust) के तत्वावधान में रैली निकाली गई

x

जोधपुर (कास) । महिला अधिकारों (Women's Rights) के प्रति जागरूकता लाने के लिए सम्भली ट्रस्ट (Sambhali Trust) के तत्वावधान में रैली निकाली गई। प्रशासनिक अधिकारी सीमा कविया व आकांक्षा बैरवा, सामाजिक अधिकारिता विभाग के अनिल व्यास एवं करणी सिंह नाथावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में शिरीन, एनेस्थीन, जिन्का, रोक्सैन, कैरिन समेत 10 विदेशी वॉलेंटियर्स ने भी भाग लिया। संस्थापक गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि महिला सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रैली नारी एकता एवं नारी शक्ति के नारों की गूंज के साथ पावटा सर्किल से होते हुए राजीव गांधी चौक पहुंचकर गुलाल खेलकर नारी एकता का संदेश देते हुए समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाएं तख्तीयां लेकर चलीं। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली में महिलाओं से अपने अधिकारों और हकों के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। इस मौके पर ट्रस्ट अधिकारी श्यामा तंवर एवं वीरेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे ।
Next Story
Related News
X

