Brahmin Mahapanchayat
उदयपुर (वि.) । विप्र समाजजन जयपुर (Jaipur) में 19 मार्च को होने वाले ब्राह्मण महापंचायत (Brahmin Mahapanchayat) के लिए विप्र समाज संगठन एक जाजम पर आ गए हैं। यह पहला अवसर होगा जो समाज के लिए एक ब्राह्मण महापंचायत में लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पूरे प्रदेश में लगभग सभी ब्राह्मण संगठन एक जाजम पर उपस्थित होंगे और साथ ही विभिन्न राज्यों के ब्राह्मण समाज के प्रबंधन जन हजारों की संख्या में अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहुंचेंगे। यह ब्राह्मण महापंचायत आयोजन अपने आप में एक अनूठा संयोग है कि एक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक स्तर में अपनी आवाज बुलंद की है।
विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उदयपुर विधानसभा (Udaipur Assembly) क्षेत्र से 20 बसों व चार पहिया वाहन लेकर जयपुर कूच करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, जिलाध्यक्ष मोहन मेनारिया, जिलाप्रभारी राजेश भट्ट, यंशवत पालीवाल, अरविंद शर्मा, ननद लाल जोशी, ईन्दर मेनारिया, रोशन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
Editorial

Editorial

Next Story