✕
ईडी के सामने पेश नहीं हुई तेलंगाना सीएम की बेटी कविता
By EditorialPublished on
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) (BRS) की नेता के कविता (K. Kavitha) कथित दिल्ली शराब घोटाले के मामले में गुरूवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) (BRS) की नेता के कविता (K. Kavitha) कथित दिल्ली शराब घोटाले के मामले में गुरूवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष दूसरे दौर की पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं। उन्होंने इसके बजाय पार्टी महासचिव सोमा भरत कुमार (Soma Bharat Kumar) को छह पन्नों के एक पत्र के साथ ईडी के पास भेजा। तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) की बेटी कविता ने अपना अधिकृत प्रतिनिधि भेजा, जिन्होंने मामले के जांच अधिकारी को उनके लेनदेन के बारे में छह पृष्ठ का प्रतिवेदन, बैंक स्टेटमेंट, व्यक्तिगत व व्यावसायिक विवरण प्रदान किया है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इस मामले में ईडी के समन को चुनौती देने और गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग करने वाली कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।
Next Story
Related News
X

