Mumbai murder case: 'Police remand' to the accused daughter till March 20, cut the mother into several pieces with cutter-knife

मुंबई। मुंबई (Mumbai) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां अपनी मां की हत्या (Murder of Mother) करने वाली गिरफ्तार लड़की, गिरफ्तार रिंपल प्रकाश जैन को आखिरकार 20 मार्च तक पुलिस हिरासत (Police Custody) में भेज दिया गया है। ऐसे में अब पुलिस रिंपल से पूछताछ कर उसके द्वारा की गई इस हत्या का मोटिव जानने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने बीते बुधवार को आरोपी लड़की के घर से दरांती, कटर और एक छोटा सा नुकीला चाकू जैसा शास्त्र बरामद किया था। पुलिस का कहना है कि रिंपल ने इसी हथियार से अपनी मां के शरीर के कई टुकड़े किये थे। जानकारी के अनुसार महिला की बीते साल 2022 दिसंबर माह में हत्या कर दी गई थी। वहीं इस महिला की हत्या करने के बाद उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए गए थे। इसके साथ ही दरांती, कटर और छोटे चाकू से इस जघह्न्य कार्य को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मृतक महिला और उसकी बेटी रिंपल के घर से यह सब हथियार बरामद किए थे। पता हो कि, मुंबई के लालबाग इलाके में एक 53 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव प्लास्टिक की थैली में बरामद हुआ था। बाद में मृतक महिला की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई थी। वहीं पुलिस ने मृतक महिला की 22 साल की बेटी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया था। जिसे अब गिरफ्तार (Arrested) कर 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story