Fraud of Five Lakh Rupees on the pretext of strong return on investment
नवी मुंबई। कंपनी में निवेश पर 70 फीसदी मुनाफा हासिल करने के चक्कर में एक युवक को अपनी पांच लाख रुपये (Five Lakh Rupees) की रकम से हाथ धोना पड़ा है। युवक को फोन पर मैसेज भेजकर निवेश पर तगडे रिटर्न का झांसा दिया गया और उससे पांच लाख रुपये की ठगी (Fraud) की गई है। ठगी का यह मामला रबाले पुलिस में दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोठीवलीमें रहनेवाले शुभम जाधव के साथ ठगी की यह वारदात हुई है। शुभम को निवेश पर मोटे मुनाफे की स्कीम की जानकारी फोन पर मैसेज से दी गई थी। शुभम ने जब संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया तो बताया गया कि ट्रेडिंग विथ ए प्रोनामक कंपनी में निवेश करने पर 7 दिनोंमें 70 फीसदीमुनाफा मिलने की गारंटी दी गई। साथ ही कई लोगों को इस तरह मोटा मुनाफा मिलने की बात बताते हुये संबंधितों की रसीद भी युवक शुभम को व्हाट्सएप पर भेजी गई। शुभम ने इस स्कीम पर भरोसा कर पांच लाख रुपये निवेश कर दिये। सात दिन बाद जब मुनाफे की रकम के लिये उसने फॉलो अप किया तो कंपनी की ओर से टालमटोल होने लगी। बाद में तो कंपनी की ओर से शुभम के फोन अटेंड करना भी बंद हो गया। शुभम ने फोन पर जिस मिलन जैन नामक शख्स से बातचीत होती थी, उसकेराजस्थान स्थित घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह वहां रहता ही नहीं था। मिलन जैन के खिलाफ मंगलवार को रबाले पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आशंका है कि उक्त मिलन जैन ने इसी तरह से कई और लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
Editorial

Editorial

Next Story