✕
ठाणे तेरापंथ समाज की बैठक आयोजित
By EditorialPublished on
तेरापंथी सभा ठाणे (Terapanthi Sabha Thane) की साधारण बैठक तेरापंथ भवन (Terapanth Bhavan) में रखी गई। शुरुआत शासनश्री साध्वी चंदनबाला, साध्वी राकेश कुमारी द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ हुई।

x

मुंबई। तेरापंथी सभा ठाणे (Terapanthi Sabha Thane) की साधारण बैठक तेरापंथ भवन (Terapanth Bhavan) में रखी गई। शुरुआत शासनश्री साध्वी चंदनबाला, साध्वी राकेश कुमारी द्वारा नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। मंत्री नरेश बाफना, जितेंद्र राठोड, राजेश बापना ने सभा गीत का संगान किया। सभा अध्यक्ष रमेश सोनी ने आचार्य महाश्रमण के मुंबई चातुर्मास में सहभागिता एवं मर्यादा महोत्सव के लिए ठाणे समाज द्वारा आग्रह के बारे में जानकारी दी। भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, देवीलाल श्रीश्रीमाल, कन्हैयालाल चण्डालिया, नवरतन दुग्गड, जितेन्द्र बरलोटा ने विचार रखे। ठाणे सिटी युवक परिषद् अध्यक्ष अविनाश गोगड़, राजेश बापना ने भी विचार रखे। साध्वी मधुस्मिता का विहार औरंगाबाद से ठाणे की ओर होना है। ठाणे वासियों की रास्ते की सेवा के लिए विनोद कोठारी को संयोजक नियुक्त किया गया। निवर्तमान सभा अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा को मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति का संयोजक नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष कमलेश चंडालिया ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। सभा के सहमंत्री नवरत्न गोखरू ने आभार एवं संचालन मंत्री नरेश बाफना ने किया। मनोहर कच्छारा, डॉ सुंदर ईंटोदिया, लक्ष्मीलाल सिंघवी, महेद्र पुनमिया, अभयराज चोपड़ा, बाबूलाल सुराणा, रतन कच्छारा, विनोद बडाला, देवेंद्र पुनमिया, भरत धोका, मुकेश डांगी, ठाणे सेंट्रल युवक परिषद् अध्यक्ष सुभाष हिगड़, मंत्री भंवरदास वैष्णव, संदीप रांका, ललित कोठारी, आशीष नाहटा, पारस चोपड़ा, कमलेश चोरड़िया, पदम हिरण, महिला मंडल थाने सिटी मंत्री जयंती भंसाली, उमराव सेठिया, संगीता चंडालिया आदि उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
