Om Prakash Mathur
मुंबई। प्रातःकाल संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता एवं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) प्रभारी ओमप्रकाश माथुर (Om Prakash Mathur) गुरूवार को मुंबई (Mumbai) आ रहे हैं। वे प्रवासी राजस्थानी समाज (Pravasi Rajasthani Samaj) के लोगों से मिलेंगे एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी। ओमजी भाई साहब के नाम से मशहूर माथुर का मुंबई के राजस्थानी समाज में जबरदस्त प्रभाव है। वे लंबे समय बाद मुंबई में सार्वजनिक रुप से मिलने आ रहे हैं।महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी के नेतृत्व में पहली सरकार बनाने में प्रभारी के तौर पर माथुर की अहम भूमिका रही थी। माथुर 16 मार्च को नई दिल्ली
(New Delhi)
से विमान द्वारा मुंबई पहुंचेंगे। प्रवासी राजस्थानियों की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह साढ़े 9 बजे मुंबई विमान तल पर उनका स्वागत होगा। माथुर के निजी सचिव रतीश चतुर्वेदी (Ratish Chaturvedi) ने बताया कि माथुर मरीन ड्राइव (Marine Drive) स्थित होटल मरीन प्लाजा (Hotel Marine Plaza) में ठहरेंगे, तथा 18 मार्च की सुबह 11 बजे जयपुर (Jaipur) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Editorial

Editorial

Next Story