Bharat Jain Mahamandal will celebrate Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav on 4th
मुंबई। भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी (Bhagwan Mahavir Swami) का 2622वाँ जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को बिरला मातुश्री सभागार में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जैन समाज के चारों संप्रदायों के साधु साध्वियों की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. सी. डांगी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र दस्सानी, सचिव उत्तम शाह ने समारोह में राज्यपाल रमेश बैस को आमंत्रित किया। पूर्व अध्यक्ष राकेश मेहता ने संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला।

Bharat Jain Mahamandal will celebrate Mahavir Janma Kalyanak Mahotsav on 4th
राष्ट्रीय अध्यक्ष डांगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश जैन, जमनालाल हपावत ने आचार्य नयनपद्म सागर सुरीश्वर महाराज ससंघ, आचार्य प्रमाण सागर महाराज ससंघ के साथ मुम्बई में विराजमान अन्य साधु साध्वियों को आयोजन में हिस्सा लेने आग्रह किया। कार्यक्रम की तैयारियों में परामर्शक घनश्याम मोदी, कोषाध्यक्ष मनोहर पारख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी सी भलावत, नरेंद्र तातेड़, महेंद्र चोरड़िया, युगराज जैन, दिलीप नाबेडा, सचिव रोशनलाल वडाला, प्रशांत झवेरी, युवा अध्यक्ष महेन्द्र पगारिया, महिला अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा,संजय राजा जैन, अजय मरोठीया एवं पदाधिकारी सक्रियता से लगे हुए हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story