✕
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर डोंबिवली में आक्सीजन सेवा शुरू
By EditorialPublished on
डोंबिवली (Dombivali) के आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (Acharya Tulsi Diagnostic Center) में आक्सीजन मशीन (Oxygen Machine) एवं बीपीएल कार्ड धारकों के लिए फ्री डायग्नोस्टिक सेवा (Free Diagnostic Service)

x

मुंबई। डोंबिवली (Dombivali) के आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (Acharya Tulsi Diagnostic Center) में आक्सीजन मशीन (Oxygen Machine) एवं बीपीएल कार्ड धारकों के लिए फ्री डायग्नोस्टिक सेवा (Free Diagnostic Service) का शुभारंभ किया गया। डोंबिवली के सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह में कवि सम्मेलन के साथ अशोक बडाला के जन्मदिन पर यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर अनेक संस्थाओं की मदद की गई। डोंबिवली के शहीद विनय कुमार सच्चान के पिता और माता को स्मृति चिन्ह देकर उनके बेटे के बलिदान को सम्मानित किया गया। महेश दुबे, सुमीता केशवा, संजय बंसल ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष ललित मेहता, ठाणे सभा अध्यक्ष रमेश सोनी, हरकचंद सावला, सोहनलाल कोठारी, धर्मचंद बडाला आदि उपस्थित थे। संचालन विनोद सिंघवी ने किया।
Next Story
Related News
X

