✕
कोमल मुनि का चातुर्मास राशमी में
By EditorialPublished on
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में होली चातुर्मास (Chaturmas) के दौरान श्रमण संघीय मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि मसा ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई जगहों के लिए संत सतियों के वर्ष 2023 का चातुर्मास

x

मुंबई। चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में होली चातुर्मास (Chaturmas) के दौरान श्रमण संघीय मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि मसा ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई जगहों के लिए संत सतियों के वर्ष 2023 का चातुर्मास विभिन्न स्थानों पर करने की घोषणा की।
राजस्थान (Rajasthan) में मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि मसा नव दीक्षित हर्षित मुनि मसा का चातुर्मास राशमी संघ में, मेवाड़ उप प्रवर्तनी साध्वी विजयप्रभा मसा, साध्वी विधाश्री मसा, साध्वी हर्षश्री मसा, नव दीक्षित साध्वी जयश्री मसा का चातुर्मास मोखुन्दा संघ में, साध्वी पारसकुंवर मसा आदि ठाणा 2 का बानसेन में, साध्वी कंचनकंवर मसा आदि ठाणा 3 का कांकरोली में, साध्वी जयमाला मसा आदि ठाणा 4 का राजाजी का करेड़ा में, साध्वी एषणा मसा साध्वी आर्या मसा आदि ठाणा का सांवलियाजी में, साध्वी मणिप्रभा मसा आदि ठाणा का भोपालसागर में, साध्वी मधुकंवर मसा आदि ठाणा का डूँगला में, गुजरात में साध्वी धर्मलता मसा आदि ठाणा 3 का बारडोली में, साध्वी दिव्यज्योति मसा आदि ठाणा 6 का वेसु में, साध्वी संयमप्रभा मसा आदि ठाणा 3 का चलथाना में, साध्वी मुक्तिप्रभा मसा आदि ठाणा का घुड़दौड़ रोड़ संघ में, मुंबई में साध्वी मंजीता मसा आदि ठाणा 2 का ठाकुरद्वार में, साध्वी चेतनाश्री मसा आदि ठाणा 2 का सांताक्रुज में, साध्वी प्रतिभा मसा आदि ठाणा का नालासोपारा में, साध्वी सत्यसाधना मसा आदि ठाणा 7 का भायंदर में, साध्वी कमलेश मसा आदि ठाणा 3 का भान्डुप में, साध्वी विजयलता मसा आदि ठाणा 3 का चेन्नई के वेलीचेरी में, साध्वी सुधाकंवर मसा आदि ठाणा का मद्रास के सिरकाली में, साध्वी शान्ताकुंवर मसा आदि ठाणा 3 का चातुर्मास कड़ियां संघ में सौभाग्य गुरु दीक्षा स्थल में करने की घोषणा की गई।
कड़िया संस्थान के महामंत्री ओमप्रकाश मांडोत ने बताया कि 11 मई को सौभाग्य गुरु दीक्षा स्थल जन सेवा ट्रस्ट कड़िया के नेतृत्व में सौभाग्य दीक्षा स्थल कड़िया में नव निर्माणाधीन गुरू अम्बेश सौभाग्य मदन भवन के होने वाले उद्घाटन समारोह में मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनि मसा आदि ठाणा 2 रमेश मुनि मसा आदि ठाणा व मेवाड़ उप प्रवर्तनी विजयाप्रभा मसा आदि ठाणा 4 सानिध्य देंगे। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी.

Editorial
Next Story
Related News
X
