✕
अशोक गहलोत को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने भांजी लाठियां
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय (University of Rajasthan) के गेट के सामने सीएम गहलोत को काले झंडे (Black Flags) दिखाए

कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय (University of Rajasthan) के गेट के सामने सीएम गहलोत को काले झंडे (Black Flags) दिखाए।
एबीवीपी से जुड़े छात्र सीएम गहलोत के काफिले के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि विरांगनाओं के समर्थन और भाजपा (BJP) सांसद किरोड़ीलाल (MP Kirodi Lal Meena) के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में आज राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया गया। हालांकि, पुलिस ने जमकर लाठियां भी भांजी है। कई छात्रों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। एबीवीपी से जुड़े छात्र सीएम गहलोत के काफिले के सामने आ गए है। जमकर नारेबाजी की।
अचानक सीएम की गाड़ी के सामने आ गए
प्रदर्शनकारी स्टूडेंट सीएम गहलोत की गाड़ी के सामने आ गए। जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए घटनाक्रम से वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस (Police) ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाया। पुलिस ने एबीवीपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष भारत भूषण यादव, सचिव रोहित मीणा, देव पलसानिया, गुलजार मीणा, मनु दाधीच को गिरफ्तार किया। बता दें, सीएम गहलोत आज लॉ कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने गए थे। कार्यक्रम के बाद सीएम के लौटते समय एबीवीपी राजस्थान इकाई के कार्यकर्ताओं ने वीरांगनाओं के सम्मान में काले झंडे दिखाए। पुलिस ने काले झंडे दिखाने वाले छात्रों को गिरफ्तार किया है।
सीएम ने लॉ कॉलेज में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया
लॉ कॉलेज (Law College) में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि हमने युवाओं और छात्रों को टारगेट बनाया था । उसी के अनुसार फैसले लिए हैं। पेपर लीक होने से सरकार की बदनामी होती है, लेकिन ऐसा देशभर में हो रहा है। आर्मी से लेकर कोर्ट तक के पेपर लीक हुए है। हमने तो बस से लेकर खाने तक की व्यवस्था की थी। पेपर लीक (Paper Leak) ने उस पर पानी फेर दिया। गहलोत ने कहा कि हम चाहते हैं कि राजस्थान का युवा देश में कही पीछे न रहे। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज (Medical College) बन रहा है। नॉलेज ही पावर है। राजस्थान में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसी सारी शैक्षणिक संस्थान बन गए हैं। देशभर में राजस्थान मेडिकल का हब बन चुका है।

Editorial
Next Story
Related News
X


