Iron pipe
मुंबई : जोगेश्वरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक निर्माणधीन इमारत की चौथी मंजिल से अचानक एक लोहे की रॉड (Iron pipe) सीधा ऑटो रिक्शा पर गिर गई। उस समय ऑटो रिक्शा (Auto rickshaw) के अंदर मां और बेटी सवार थे, जिनकी मौत हो गई।
इस दर्दनाक और भयावह दुर्घटना में मां की मौके पर ही जान चली गई वहीं, बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जोगेश्वरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस (Police) के मुताबिक, जब 28 वर्षीय शमा बानो आसिफ शेख और उनकी 7 साल की बेटी आयत स्कूल से घर लौट रहे थें। तभी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ शल्यक अस्पताल के पास स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के एक निर्माणाधीन भवन की चौथी या पांचवीं मंजिल से एक भारी गोलाकार लोहे का पाइप ऑटो पर गिर गया।
Next Story