✕
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर छह नये स्टेशन होंगे शुरू
By EditorialPublished on
मुंबई लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Train) के मार्ग पर छह नये उपनगरीय स्टेशन (Six new stations) जल्द ही यात्रियों की सेवा में हाजिर होंगे। इनमें पांच स्टेशन (Five Stations) उरण लाइन पर तथा ठाणे-वाशी कोरिडोर पर दिघे में है। सभी छह स्टेशनों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।

x

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेनों (Mumbai Local Train) के मार्ग पर छह नये उपनगरीय स्टेशन (Six new stations) जल्द ही यात्रियों की सेवा में हाजिर होंगे। इनमें पांच स्टेशन (Five Stations) उरण लाइन पर तथा ठाणे-वाशी कोरिडोर पर दिघे में है। सभी छह स्टेशनों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।
उरण लाइन पर गव्हाणपाडा, रांजणपाडा, न्हावा-शेवा, द्रोणागिरी और उरण स्टेशन शामिल है. वर्तमान में मध्य रेलवे मुंबई पर 80 स्टेशन हैं और इन नये स्टेशनों के साथ ही स्टेशनों की कुल संख्या 86 हो जायेगी। जबकि पश्चिम रेलवे मुंबई (Western Railway Mumbai) अंतर्गत कुल 37 स्टेशन हैं। इस तरह मुंबई में लोकल ट्रेन के कुल स्टेशनों की संख्या मौजूदा 117 से बढ़कर 123 पर पहुंच जायेगी।
मुंबई में रेलवे के इस समय कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। बेलापूर-सीवूड-उरण (Belapur-Seawood-Uran) रेल्वे प्रोजेक्ट इनमें से एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट (Project) है। इस प्रोजेक्ट से नवी मुंबई के आसपास के इलाकों से केंद्रीय इलाके तक कनेक्टिविटी में सुगमता आयेगी और इससे आसपास के इलाकों में विकास को गति मिलेगी। रेलवे के प्रोजेक्ट साझा लागत आधार पर क्रियान्वित किये जा रहे हैं। इसमें महाराष्ट्र सरकार के सिटी एंड इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिडको) की साझेदारी है। प्रोजेक्ट का एक तिहाई खर्च रेलवे उठायेगी जबकि बाकी का खर्चा सिडको के जिम्मे है। नई लाइन हार्बर लाइन से दो केंद्रों पर जुड़ेगी। इनमें से एक नेरूल की ओर और दूसरा बेलापुर की ओर जायेगा। 27 किमी के बेलापूर – नेरूल उरण पट्टे का पहले चरण अंतर्गत 12.4 किमी. डबल लाइन का काम खारकोपर तक पहले ही पूरा हो चुका है। यह लाइन 11 नवंबर 2018 को क्रियान्वित की गई थी। वर्तमान में इस पर 40 सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। खारकोपर से उरण के लिये बाकी 14.60 किमी. के हिस्से पर पांच स्टेशनों के साथ जल्द ही सेवा शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 2900 करोड़ रुपये है।
दिघे स्टेशन इलेवेटेड कोरिडोर का एक भाग है। नवी मुंबई ट्रांस-हार्बर लाइन और मेन लाइन के बीच एक लिंक मुहैया कराने के लिये ऐरोली और कलवा के बीच इस स्टेशन की योजना तैयार की गई थी। दिघे स्टेशन ठाणे और ऐरोली के बीच है और यहीं से नई इलेवेटेड लाइन शुरु होगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
