North Western Railway
जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिये प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वर्ष फरवरी माह तक कुल प्रारम्भिक आय 6598 करोड़ रूपये अर्जित की है, जिसमें यात्री आय से 2543 करोड़ रूपये तथा माल यातायात से 3342 करोड़ रूपये प्राप्त किये हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (Chief Public Relations Officer) कैप्टन शशि किरण के अनुसार विजय शर्मा, महाप्रबंधक - उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर
(Infrastructure)
को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण (Electrification) कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वर्ष फरवरी माह तक 6598 करोड़ रूपये की कुल प्रारम्भिक आय अर्जित की है जो गत वर्ष 2021-22 की इसी अवधि के 5165 करोड़ रूपये की तुलना में 27.7 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रारम्भिक यात्री आय से 2543 करोड़ रूपये अर्जित किये है। इसके साथ ही माल परिवहन से 3342 करोड़ रूपये प्राप्त किये है जो गत वर्ष की इसी अवधि के 3062 करोड़ रूपये से 9.1 प्रतिशत अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway)
पर आय को बढ़ाने के लिये अन्य संसाधनों का भी बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिये विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाये गये जिनके फलस्वरूप इस वर्ष फरवरी माह तक 50.3 करोड़ रूपये अर्जित किये गये है। इसके अतिरिक्त अन्य कोचिंग आय से 251 करोड़ रूपये और विविध आय से 462 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया है। इसके साथ ही खानपान में उन्न्त सेवाएं प्रदान कर इनके माध्यम से इस वर्ष अब तक 17.5 करोड़ रूपये का आय प्राप्त की है जो गत वर्ष के 4.5 करोड़ रूपये की तुलना में 293 प्रतिशत अधिक है। विजय शर्मा महाप्रबंधक - उत्तर पश्चिम रेलवे के दिशा निर्देशों में उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story