✕
साकीनाका में नाकोड़ा भवन की वर्षगांठ मनाई
By EditorialPublished on
नाकोड़ा भैरव भक्ति मंडल (Nakoda Bhairav Bhakti Mandal) साकीनाका (Saki Naka) के तत्वावधान में नाकोड़ा भवन साकीनाका की 12वीं वर्षगांठ भक्तिपूर्वक मनाई गई

x

मुंबई। नाकोड़ा भैरव भक्ति मंडल (Nakoda Bhairav Bhakti Mandal) साकीनाका (Saki Naka) के तत्वावधान में नाकोड़ा भवन साकीनाका की 12वीं वर्षगांठ भक्तिपूर्वक मनाई गई। संगीतकार प्रतीक गेमावत की प्रस्तुति से भक्त झूम उठे। मंडल अध्यक्ष दिलीप कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के अल्पाहार लाभार्थी योगेश कुमार, ललित कुमार सिंघवी परिवार, स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी बाबूलाल, रमेश कुमार, निलेश कुमार लोढ़ा परिवार एवं विज्ञापन सौजन्य सोहनलाल मांडोत परिवार रहे। मंत्री मनोज खेरोदिया के अनुसार इस अवसर पर आगामी वर्षगांठ एवं अगले माह आयोजित महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की भी बोलियां लगाई गई। मंडल की पूर्व कार्यकारिणी एवं भूतपूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। आयोजन सफल बनाने मंडल के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल धाकड़, संरक्षक मांगीलाल बडालमिया, सुरेश रांका, मंडल प्रमुख बाबूलाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा, रमेश सिंघवी, रमेश लोढ़ा, सुनील सिंयाल, महावीर बडालमिया, हिम्मत रांका, देवेंद्र सोलंकी, अरविंद पानगड़िया, संपत भंडारी, विमल छाजेड़, संजय डागलिया सहित मंडल सदस्य सक्रिय रहे।
Next Story
Related News
X

