✕
स्टील की दुकान में सेंधमारी, 13 हजार का माल चोरी
By EditorialPublished on
भायंदर पूर्व (Bhayandar East) में बालाराम पाटील मार्ग पर शॉप नं. 1, संदीप किरण इस्टेट नामक बर्तन बनाने के कारखाने का पतरा उखाडकर अंदर घुसपैठ कर 12 हजार कीमत की मशीन टूल और 1 हजार कीमत के स्टील के बर्तन आदि मिलाकर कुल 13 हजार का माल चोरी होने की घटना सामने आई है।

x

भायंदर: भायंदर पूर्व (Bhayandar East) में बालाराम पाटील मार्ग पर शॉप नं. 1, संदीप किरण इस्टेट नामक बर्तन बनाने के कारखाने का पतरा उखाडकर अंदर घुसपैठ कर 12 हजार कीमत की मशीन टूल और 1 हजार कीमत के स्टील के बर्तन आदि मिलाकर कुल 13 हजार का माल चोरी होने की घटना सामने आई है। नवघर पुलिस ने सेंधमारी (Burglary) का मामला दर्ज किया है।
भायंदर पूर्व में चेतन जैन का बर्तन बनाने का कारखाना (Factory) है। इससे पहले भी 12 जनवरी को उनके कारखाने में सेंधमारों ने पतरा उखाडकर चोरी की थी। हालांकि उस वक्त जैन को बाहरगांव जाना था, इसलिये उन्होंने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब 7 मार्च को एक बार फिर रात को दुकान बंद कर वे घर गये थे लेकिन रात को उनकी दुकान (Shop) में सेंधमारी हो गई। सुबह जब जैन दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का पतरा निकला हुआ था। ठाणे में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध सेंधमारी का मामला दर्ज किया गया है। नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई के मार्गदर्शन में मामले की जांच की जा रही है।
Next Story
Related News
X

