✕
'विदेशी महिला से पैदा बेटा 'देशभक्त नहीं हो सकता'
By EditorialPublished on
भोपाल (Bhopal) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए कहा- विदेशी महिला से पैदा बेटा कभी देशभक्त (patriot) नहीं हो सकता

x
भोपाल (एजेंसी)। भोपाल (Bhopal) सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (MP Sadhvi Pragya Singh Thakur) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए कहा- विदेशी महिला से पैदा बेटा कभी देशभक्त (patriot) नहीं हो सकता। राहुल विदेश में बैठकर कह रहे हैं कि हमें संसद में बोलने का मौका नहीं मिल रहा। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता में ऐसे राहुल को दुत्कारती हूं। इन्हें अब राजनीति में मौका नहीं दिया जाना चाहिए। देश से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए।
भोपाल सांसद शनिवार को भोपाल- दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंची थीं। सांसद ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाया। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार से पांच ट्रेन को हॉल्ट दिया गया है।
कहा- कांग्रेसी सरकार को संसद चलाने नहीं दे रहे
संसद में कार्य अच्छा हो रहा है। सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे। संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे। ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं। उनका अस्तित्व को खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है। आप (राहुल गांधी) अपने देश के नेता हैं। आपको जनता ने चुना है। आप जनता और देश का अपमान कर रहे हैं ।
आप भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि आपकी माताजी इटली की हैं। हमने नहीं कहा, यह चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता । यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद और जनता ने आपको सांसद चुना है। इतने वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही। आपने देश को खोखला कर दिया। आप विदेश में कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं ऐसे राहुल गांधी को दुत्कारती हूं।
इन्हें देश से निकालकर फेंक देना चाहिए
सांसद ने कहा- राहुल गांधी पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए जाने चाहिए कि ये देश में कैसे राजनीति कर रहे हैं। इन्हें अब राजनीतिक अवसर नहीं देना चाहिए। इन्हें देश से निकालकर फेंक देना चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
