✕
राजस्थान में पहली बार 'आप' करेगी शक्ति प्रदर्शन
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) भी इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

x
जयपुर । राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) (AAP) भी इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) सोमवार को जयपुर आ रहे हैं। यहां वे अजमेरी गेट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि सोमवार से पार्टी राजस्थान में चुनावी तैयारियों का आगाज करने जा रही है। केजरीवाल और मान की तिरंगा यात्रा के जरिए चुनावी तैयारियों का आगाज करेंगे। तिरंगा यात्रा सांगानेरी गेट से होते हुए अजमेरी गेट तक जाएगी। मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने केवल 15 दिन में संगठन नहीं होते हुए भी 4.50 लाख नए मेंबर बनाए हैं। जनता के रिस्पॉन्स को देखते हुए हमने यह तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम किया है। राजस्थान में इस बार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। विनय मिश्रा ने कहा कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) आपस में मिले हुए हैं। जहां भी आम आदमी पार्टी से इन्हें खतरा नजर आता है, दोनों एक हो जाते हैं। राजस्थान में भी यही मिलीभगत का खेल चल रहा है। हमने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करना चाहा तो यहां की कांग्रेस सरकार ने पुलिस के जरिए रूकवा दिया। इनकी यह मिलीभगत का खेल ज्यादा चलने वाला नहीं है जनता समझ चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
